फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन दिन में 451 मिलीमीटर बारिश से त्राहिमाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। शहर हो या छावनी सभी जगह ये बारिश आफत बनकर आई है। तीन दिन में 451 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो एक रिकॉर्ड है। देखा गया है कि इतनी बारिश पूरे सीजन में होती है। सोमवार को भी 181 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि शायद ही इतनी बारिश कभी हुई हो। पहाड़ों से छोड़े पानी के कारण अंबाला में नदियां अपने सुरक्षा मानकों से भी ऊपर बह रही हैं और कई बांधों को तोड़ चुकी हैं। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए हैं। इन लोगों को बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान भी शुरू कर दिया है। इसमें सबसे अधिक खराब स्थित शहर में घग्गर से और छावनी में टांगरी से आए पानी से बनी है। यहां सैकड़ों घर हैं, जिनमें अभी लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें