फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला में 10 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें, बाकी जगह इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुव्यवस्थित ट्रैफिक और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिलाभर में 10 मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों लगी है। बावजूद दर्जनभर ऐसे व्यस्त चौराहे हैं, जिन्हें आज भी इन लाइटों का इंतजार है।
विज्ञापन

इन सभी चौराहों की स्थिति यह है कि बेलगाम ट्रैफिक के कारण यहां पर जाम की स्थिति रहती है। यहां तक कि दर्जनों हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इस ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी कई बार इन चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए आवाज उठ चुकी है। हर बार महज कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जबकि सिटी के अग्रसेन चौक और पॉलीटेक्टिक पर ट्रैफिक लाइटें लगी है लेकिन वो भी नहीं चलती है।
इन चौराहों पर जरूरत, लगता है जाम



- सिटी का मानव चौक : इस चौक पर सेक्टरों, कोर्ट रोड, अनाजमंडी, हिसार हाईवे का ट्रैफिक का भार है।

-कालका चौक : इस चौक से अंबाला सिटी मिक्सी चौक, दूसरी तरफ बलदेव नगर फाटक, तीसरा शंभू बॉर्डर की तरफ यानी राजपुरा व चौथा अंबाला कैंट की तरफ ट्रैफिक जाता है, इसलिए यहां भी यातायात प्रभारित रहता है।
विज्ञापन


-साहा चौक : इस चौराहे से यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहबाद व अंबाला कैंट की तरफ आते हैं। इस कारण यहां पर रोजाना लंबा-लंबा जाम लग रहता है।

-बलदेव नगर : इस चौराहे पर भी काफी ट्रैफिक रहता है। हालांकि पर अंबाला-चंडीगढ़ का फ्लाईओवर है लेकिन नीचे भी लाइटों का होना जरूरी है। जो नारायणगढ़ की तरफ रोड जाती है व कालका चौक रेलवे फाटक की तरफ वाली साइड
-सिटी के सोहन लाल डीएवी स्कूल और पुलिस लाइन को जाने वाला चौक
इन चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें



- अंबाला कैंट इंदिरा चौक

- गीता गोपाल चौक

- सुभाष पार्क मोड चौक

- महेश नगर ब्रह्माकुमारी चौक

- डीएवी रिवरसाइड चौक

- इंड एरिया चौक

- अंबाला सिटी पॉलीटेक्नीक चौक

- सुल्तानपुर चौक

- अग्रसेन चौक

- नारायणगढ़ के अग्रसेन चौक

वर्जन
ट्रैफिक लाइटों को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। अभी सभी मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों लगी है। जो अन्य मुख्य चौराहे हैं उन पर भी लगाने के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


जोगिंद्र, ट्रैफिक थाना प्रभारी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें