अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के पास लगी ट्रैफिक लाइटें बंद होने पर पुलिस का जवान वाहन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के निकट लगी ट्रैफिक लाइटें दो दिन से तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हैं। इन लाइटों पर हाईवे के अलावा नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से भी रास्ता आता है और ऐसे में यहां पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है।
दो दिन से स्थिति यह बनी है कि अंबाला-जगाधरी हाईवे के वाहन सरपट दौड़ रहे हैं और पार्क की साइड से भी आने वाले वाहनों का जमावड़ा लग रहा है और हादसे का भी खतरा मंडरा रहा है। यहां तक कि वीरवार देररात को भी दो गाड़ियों में भिड़ंत हो गई थी लेकिन किसी को चोट नहीं आई थी और मामला शांत हो गया था। हालांकि इन लाइटों पर सुबह के समय तो जवान तैनात रहते हैं लेकिन शाम होते-होते स्थिति पूरी तरह से बिगड़ जाती है। हालांकि इसको लेकर पुलिस मुलाजिमों द्वारा पटियाला के ठेकेदार को भी शिकायत करने की बात कहीं गई है। वो भी दूसरे काम में व्यस्त होने के कारण इसे पहले दुरुस्त करने की प्राथमिकता नहीं दिखा रहा है। जबकि काफी समय से इन लाइटों के कारण लोगों यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। बता दें कि यह मुख्य चौराहों में से एक है।
वर्जन
ट्रैफिक लाइटों में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके लिए पटियाला की कंपनी को बोल दिया है। जल्द ही इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा। यातायात को सुचारू रखने के लिए सुबह से शाम तक मुलाजिमों की ड्यूटी रहती है।
जोगिंद्र, थाना प्रभारी ट्रैफिक पुलिस