फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक पर जाम ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। त्योहारी व शादी का सीजन चलने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से शाम तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। करवाचौथ को लेकर भी महिलाएं बाजारों में शॉपिंग करने के लिए पहुंच रही हैं। खास तौर पर शहर के कपड़ा, मनियारी मार्केट में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड से लेकर हनुमान मंदिर तक वीरवार दोपहर को भीड़ अधिक होने से पैदल चलने में परेशानी हुई, क्योंकि बाजार में लोग खरीददारी के लिए पहुंचे और वाहन भी ज्यादा होने से बाजार में भीड़ रही। दोपहर में वाहनों की भीड़ महावीर पार्क के गेट तक भी पहुंच गई।
कपड़ा मार्केट में वीरवार को छुट्टी होती है। इस वजह से दुकानें बंद होती हैं, लेकिन छुट्टी के दिन भी त्योहारी सीजन होने के कारण अधिकतर दुकानें खुली रही। नवरात्रों के बाद बाजार में तेजी आई है। अब सभी दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। बाजार में सूट की सेल लगने से भीड़ रही। वहीं, सर्दी होने से गर्म कपड़े भी बाजार में पहुंच गए हैं और नवरात्रों के बाद शादी का सीजन भी शुरू हो गया है। बाजार में कपड़े, मनियारी की दुकानों पर ज्यादा भीड़ है। शुक्लकुंड रोड भी पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पैदल रास्ता पार करने में भी 10 से 15 मिनट लग रहे हैं।
विज्ञापन


बाजारों में बड़े वाहनों के कारण भी हो रही भीड़
दरअसल, कई लोग बाजारों में ही बड़े वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। इस वजह से भी बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। गुरुवार को बस स्टैंड के बाहर भी दोनों तरफ सड़क पर जाम की स्थिति रही। यहां बस स्टैंड होने से बसों की आवाजाही रहती है। साथ ही ई-रिक्शा की संख्या भी काफी बढ़ गई है और लोग भी अपने वाहन लेकर बाजारों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें