फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्वर डाउन होने से घंटों जाम में फंसी ट्रॅक्टर ट्रॉलियां

विज्ञापन
नारायणगढ़ की अनाजमंडी में सर्वर ठप होने से गेट पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मंडियों में फसल खरीद के लिए लागू नए नियम बने रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से मंडियों में फसल खरीद के लिए लागू किए गए नए नियम किसानों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। अनाज मंडी में बायोमीट्रिक हाजिरी और ट्रैक्टरों पर नंबर लिखने की अनिवार्य शर्त के कारण मंडी के मुख्य द्वार पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गई हैं। स्थिति यह है कि सर्वर डाउन होने के कारण किसानों की ट्रॅक्टर ट्रॉली घंटों जाम में फंस रही है।
मार्केट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि मंडी गेट पर किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो खींचने की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है लेकिन तकनीकी खामियों और बार-बार सर्वर ठप होने से अंगूठे का निशान मैच नहीं हो पा रहा है। सचिव और उनका स्टाफ मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था सुधारने में लगा है लेकिन तकनीकी समस्या उनके हाथ से बाहर है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


उठान ने बढ़ाई चिंता
मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है। खरीद का जिम्मा हैफेड और स्टेट वेयरहाउस को सौंपा गया है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैफेड जबकि शेष तीन दिन स्टेट वेयरहाउस खरीद कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, स्टेट वेयरहाउस ने अब तक 12,500 क्विंटल गेहूं खरीदा है, लेकिन उठान केवल 2,500 क्विंटल का ही हुआ है।
विज्ञापन


बारदाने की कमी, आढ़ती परेशान
मंडी में न केवल उठान धीमा है बल्कि बारदाने (बोरियों) की भी भारी कमी है। आढ़तियों का कहना है कि बारदाने के अभाव में तौलाई का काम प्रभावित हो रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं खराब होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें