संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर के गोबिंद नगर चौक के पास सोमवार रात को एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने वरना कार को टक्कर मार दी। हादसे में वरना कार ट्रैक्टर के साथ ही डिवाइडर के बीच दूसरी लेन पर चली गई। गनीमत यह रही कि शाहाबाद निवासी अखित व मोहित दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक व उसके साथी को नीचे उतारा तो पता चला कि वह नशे में थे। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई थी।