अंबाला। सैर कर रही महिला को झांसे में लेकर सोने के कुंडल ले जाने का सामने आया है। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में हलवाई बाजार निवासी लता रानी ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह रोजाना की तरह सैर करने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह बंसी हलवाई के निकट पीपल के पेड़ के पास पहुंची तो दो युवक मिले। युवकों ने बातों में लगाकर कहा कि उसका लड़का बीमार है क्या, जब हां कहा तो बोले कि उसको ठीक कर देंगे। युवकों ने कहा कि पीपल के पेड़ के नीचे माथा टेको। वह उनकी बातों में आ गई। इतने में पूजा का बहाना बनाकर कानों से सोने के दोनों कुंडल भी निकलवाकर ले लिए। बोले कि माथा टेकने के बाद यह लौटा देंगे। माथा टेकने के बाद पीछे मुड़कर देखा तब तक दोनों युवक जा चुके थे। संवाद