फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली व कैंटर में भिडंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे 344 पर मुलाना फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसे पांच कांवड़िये घायल हो गए। ओवरटेक करते समय हुई इस भिड़ंत में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। एक कांवड़िया ट्रैक्टर के अगले हिस्से के साथ ही फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल इस कांवड़िये को स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों की मदद से एमएम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों वाहनों के चालक दुर्घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हरिद्वार से ट्रैक्टर ट्राली में बड़ौण निवासी करीब 15 लोग और कैंटर में हंडेसरा निवासी करीब 12 लोग कांवड़ लेकर आ रहे थे। जब दोनों वाहन मुलाना फ्लाईओवर पर पहुंचे तो ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर भिड़ंत हो गई। टक्कर में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर का एक हिस्सा फ्लाईओवर से कई फुट नीचे जाकर गिरा।
इसके हिस्से के साथ बड़ौण निवासी रवि भी फ्लाईओवर से नीचे गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि को एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर रवि को एमएम अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली में सवार अशोक व जसबीर को भी हल्की चोटें आई। कैंटर भी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर पर जाकर रुका। कैंटर में सवार संदीप व विकास को भी हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कांवड़िये रवि को स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के सहयोग से एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। मुलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक कावड़िया गंभीर रूप से घायल है। जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें