फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज में कार न लाने पर किया प्रताड़ित

Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विवाहित ने पति व सास पर दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महेश नगर थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति साहिल शर्मा व सास सुनीता पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी साहिल शर्मा के साथ 25 जनवरी 2022 को कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व सास ने दहेज कम लाने का ताना मारना शुरू कर दिया। उन पर मायके से नई कार लाने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। अपनी गरीबी व परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला दिया तो आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी। पति व सास की मांग पूरी करने के लिए उन्हें मजबूरन किश्तों में 20 हजार से लेकर 50 हजार तक की राशि देनी पड़ी। उसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें