फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खनन विभाग ने जब्त की रेत और बजरी से लदी दो ट्रालियां

Sun, 14 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में अवैध खनन के आरोप में जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बराडा-शाहबाद रोड स्थित कसेरला गांव के समीप नाकाबंदी के दौरान खनन विभाग की टीम ने रेत और बजरी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। दोनों वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

खनन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई नियमित गश्त और सड़क निरीक्षण के दौरान सामने आई। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले कि अवैध खनन से जुड़ा नेटवर्क पुराने बिलों का इस्तेमाल कर खनिज परिवहन को वैध दिखाने की कोशिश कर रहा था। यही तरीका लंबे समय से जांच से बचने का जरिया बना हुआ था। विभागीय अधिकारी रिंकू चौहान का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी सीधा असर डालती हैं। हाल के महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगरानी बढ़ाई गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और उससे जुड़े परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि केवल वाहन जब्ती तक सीमित न रहते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी ताकि इस तरह के प्रयासों पर स्थाई रोक लग सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें