फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल के फटे गद्दे बढ़ा रहे मरीजों का दर्द

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में उपचाराधीन मोहम्मद शमशेद: संवाद
विज्ञापन
- कैंट की इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक जगह-जगह से टूटते जा रहे गद्दे, गंभीर रूप से घायल मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

अंशु शर्मा
अंबाला। सरकारी दावों के विपरीत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं खुद बीमार नजर आ रही हैं। अस्पताल के वार्डों और इमरजेंसी में बिछाए गए गद्दे जगह-जगह से फट चुके हैं। कुछ गद्दे तो अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं। आलम यह है कि उपचार कराने आए मरीजों को इन ऊबड़-खाबड़ गद्दों के कारण कमर दर्द व शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस समस्या को पूरी तरह अनदेखा कर रहा है।
अस्पताल की इमरजेंसी सहित वार्डों में, जहां मरीजों को लाया जाता है, वहां भी गद्दों की स्थिति दयनीय है। कई बेड पर गद्दे बीच से धंसे हुए हैं या उनके स्प्रिंग बाहर निकल रहे हैं। दुर्घटना के शिकार होकर आने वाले मरीजों के लिए इन पर लेटना किसी यातना से कम नहीं है। वार्डों में भर्ती मरीजों सुनीता, मोहन, रमेश, राजन का कहना है कि रात भर इन फटे गद्दों पर लेटने से उनकी रीढ़ की हड्डी में अकड़न और दर्द शुरू हो जाता है। अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

फटे गद्दों को छिपाने के लिए चादरों का सहारा
हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन इन पुराने और फटे गद्दों को बदलने के बजाय उन पर अलग-अलग दिन की चादर डालकर अपनी कमियां छिपाने की कोशिश कर रहा है। सफाई के नाम पर सिर्फ चादरें बदली जाती हैं लेकिन नीचे गद्दे पूरी तरह से फट चुके हैं। मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्टाफ की ओर से जल्द समाधान करवाने की बात बोलकर टाल दिया जाता है।
संक्रमण का भी खतरा
फटे हुए गद्दों में जमी धूल व नमी न केवल बदबू फैलाती है, बल्कि इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। लंबे समय तक भर्ती रहने वाले मरीजों को कमर में जख्म होने का डर सताने लगता है। यह खराब गद्दे रिकवरी की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और मरीज को अतिरिक्त मानसिक तनाव देते हैं।

एक सप्ताह से बनी है यह स्थिति
कैंट नागरिक अस्पताल के वार्ड में दाखिल मोहम्मद शमशेद ने बताया कि वह एक सप्ताह से टांग में फ्रेक्चर होने के कारण दाखिल है। तभी यह बैड की यहीं स्थिति देखने को मिल रही है। रोजाना बैड पर चादर जरूर बदली जाती है।

कई बैड के फटे हुए हैं गद्दे
नोहनी गांव निवासी राजीव ने बताया कि अस्पताल में बेहतर उपचार है। बैड के नीचे कई गद्दे फटे हुए है। अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

मामला संज्ञान में आया है। वार्डों का निरीक्षण करवाया जाएगा व जो गद्दे इस्तेमाल के लायक नहीं हैं, उन्हें जल्द ही बदलकर नए गद्दे मंगवाए जाएंगे। मरीजों की किसी तरह से परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में उपचाराधीन मोहम्मद शमशेद: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में उपचाराधीन मोहम्मद शमशेद: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में उपचाराधीन मोहम्मद शमशेद: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें