संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सनातन धर्म मंदिर में 86वां नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन बुधवार की सुबह पांच बजे छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी से होते विभिन्न बाजारों से गुजरी, इस दौरान श्रद्धालु मां के भजनों का गुणगान करते रहे। इसके बाद यह प्रभात फेरी वापस मंदिर में ही समाप्त हुई।