एमडीएसडी कॉलेज में विजेता विद्यार्थी। कॉलेज
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में बुधवार को दो प्रमुख राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी विभाग एवं साहित्यिक परिषद की ओर से हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला ने सहयोग किया। डॉ. सीमा सिंगल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में सुदर्शन कुमार बंसल मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसी प्रकार चमन लाल अग्रवाल मेमोरियल कवितोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट ने ओवरऑल रनिंग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत श्रेणी में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की मोतिका प्रथम, एमडीएसडी कॉलेज के पृथ्वी द्वितीय और डीएवी कॉलेज के राजवर्धन चौहान तृतीय स्थान पर रहे। कवितोच्चारण प्रतियोगिता की रनिंग ट्रॉफी जीएमएन कॉलेज के नाम रही। इसमें नारवाना की सोनम ने प्रथम, एमडीएसडी कॉलेज की दीपा ने द्वितीय और एसडी कॉलेज की तनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न राज्यों के 110 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में करमजीत कौर, डॉ. आंचल, डॉ. जसप्रीत कौर एवं डॉ. मोनिका शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डॉ. भानु प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि चंद्रगुप्त बंसल, नूरल हसनने किया। अनुभव अग्रवाल और हिमांशु अग्रवाल बतौर संरक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद