फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कोरोना 13वें दिन भी नहीं टूटी कड़ियां, 15 नए संक्रमित से आंकड़ा पहुंचा 183

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना पूरी तरह से अपने पांव पसार चुका है। 13वें दिन भी कोरोना की कड़ियां नहीं टूटी और लगातार केस में तेजी से इजाफा होने का सिलसिला बरकरार है। रविवार को 15 नए केस सामने आए। इनमें 10 अंबाला छावनी, 2 अंबाला शहर और तीन केस नारायणगढ़ हलके के हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 183 हो चुकी है। इनमें से 3 की मौत और 70 डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 107 एक्टिव केस हैं। अभी भी 457 सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

बता दें कि काला आम्ब की फैक्ट्री से भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। अकेले नारायणगढ़ में अब तक इस फैक्ट्री से जुड़े 13 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब जिले में 52 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
कोरोना का संक्रमण छावनी की शास्त्री कॉलोनी में बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान से कुछ गलियां दूर ही यह छह मामले सामने आए है। इसमें जहां एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल है तो वहीं एक परिवार के दो। बताया जाता है कि सभी पहले दो कोरोना संक्रमितों के परिवार से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो तीन दिन पहले शास्त्री कॉलोनी में मुंबई से युवती आई थी तो वो संक्रमित निकली थी। अब उसका 22 वर्षीय भाई व 47 वर्षीय मां भी संक्रमित पाई गई। इसी तहत दो दिन पहले हार्ट व शुगर का जो मरीज संक्रमित निकला था उसकी 47 वर्षीय पत्नी, 28 वर्षीय बेटा व उसकी 27 वर्षीय पत्नी और एक 24 वर्षीय छोटा बेटा भी संक्रमित पाया गया। सभी को मुलाना कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

रामकिशन कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि युवती शादीशुदा है और गाजियाबाद पति व डेढ़ साल की बच्ची को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां रोजगार की तलाश में गए थे। लॉकडाउन होने के कारण वहीं फंस गए थे। गत दिवस ही वहां से वापिस अपने घर लौटे तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल करवाया। पति व बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
हरि नगर नौ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बच्ची अपनी मां व बाप के साथ दिल्ली में ही रहती है। ऑनलाक-वन होते ही वह अंबाला आने की जिद कर रही थी। परिजन बच्ची को गत दिवस ही ट्रेन के जरिए अंबाला लेकर पहुंचे। सैंपल लिए गए तो उसमें मां व बाप की रिपोर्ट नेगेटिव आई और बच्ची संक्रमित पाई गई।
गणेश विहार निवासी 36 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला। वह मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है। अंबाला रामकिशन कॉलोनी में मस्जिद के पास ही उसे भाई की नाई की दुकान हैं। वहां वह भी काम किया करता था। लॉकडाउन में वह बिजनौर चला गया था। वापिस लौटकर पर सैंपल हुए तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
लालकुर्ती में 26 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि व्यक्ति गोरखपुर का रहने वाला है और रेलवे में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली प्राइवेट एजेंसी के अंदर इंजीनियर लगा हुआ है। फिलहाल उसका काम अंबाला में ही चल रहा है। यहीं कारण था कि वह लालकुर्ती में रैन बसेरे के पास एक किराये के मकान में रहता था। गोरखपुर से वह ट्रेन में आया था तो उसके सैंपल लिए गए। विभाग की मानें तो व्यक्ति के साथ कमरे में तीन अन्य साथी भी रहते थे तो उनकी भी सैंपलिंग ली जाएगी।
अंबाला शहर के विराट नगर वासी रेलवे में कार्यरत कर्मी के परिवार से अब 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिला है। इस घर से पहले रेलवे कर्मी और उसके दो बेटे भी संक्रमित मिल चुके हैं। कुल चार सदस्य अब इस परिवार के संक्रमित हो चुके हैं।
अंबाला शहर के इंद्रनगर का रहने वाला 53 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इस व्यक्ति के पास गैस पाइप लाइन बिछाने का ठेका है। तीन दिन पहले ही यह व्यक्ति हैदराबाद से आया था। खुद वह सैंपल देने पहुंचा था। 9 जून को इसी प्रोजेक्ट से जुड़ा उसका दूसरा साथी भी हैदराबाद से आया था लेकिन वह सुरक्षित है।
नारायणगढ़ हलके के गांव सैनमाजरा की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। यह पहले कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के घर से ही हैं। पहले संक्रमित पाया गया इस घर का 35 वर्षीय व्यक्ति कालाआम्ब की फैक्ट्री से जुड़ा है। इसी तरह एक अन्य 26 साल का शिव कालोनी निवासी भी संक्रमित पाया गया है। यह भी काला आम्ब की फैक्ट्री में काम करता था। इसे मिशन अस्पताल में रखा गया है। जबकि तीसरा केस 35 वर्षीय व्यक्ति है जोकि काला आम्ब की फैक्ट्री से जुड़ा है और संगरानी गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें