फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय पॉलीटेक्निक में आवेदन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में ऑनलाइन आवेदन की सोमवार आठ आखिरी तारीख है।
विज्ञापन

बीते दिनों ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया था। वहीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिले हो चुके हैं। शहर में कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्नीक के दाखिला इंचार्ज डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में ऑनलाइन आवेदन की सोमवार आठ जुलाई आखिरी तारीख है।
पहले यह तारीख 24 जून तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद आठ जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को काउंसलिंग को लेकर शेड्युल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्नीक में इन कोर्स पर होना है दाखिला
कोर्स सीट
आर्किटेक्चर 60
ऑटोमोबाइल 60
सिविल 120
कंप्यूटर 60
इलेक्ट्रिकल 60
इलेक्ट्रिॉनिक्स और कम्युनिकेशन 60
मेकेनिकल 120
प्लास्टिक 60
कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में इन कोर्स में होना है दाखिला

कोर्स सीट

कंप्यूटर 120

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60

ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60

लाइब्रेरी एवं इंफारमेशन साइंस 30

फाइनेंस अकाउंट व ऑडिटिंग 60

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60

फॉर्मेसी 60

बैकिंग, फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस वोकेशनल 30

कॉलेजों में पहले राउंड की मेरिट वाले कल तक भर सकेंगे फीस
कॉलेजों में 5 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी हुई थी। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी नौ जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। अगर विद्यार्थी सूची में नाम आने पर भी फीस जमा नहीं करवाते तो उनकी सीट रद्द हो जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट में भी मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें