फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, रोड शो से दिखाएंगे ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला लोकसभा के लिए वीरवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। शाम छह बजे तक ही प्रत्याशी प्रचार का कार्य कर सकेंगे। इसके बाद प्रचार के कार्य पर रोक रहेगी। वहीं, पुलिस और प्रशासन की भी इस पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे। यही कारण है कि अंबाला सिटी में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में सुबह रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल खुद मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी भी मुलाना से पंचकूला तक रोड शो करेंगे। जिससे कि अधिक से अधिक मतदाताओं को लुभाया जा सके। वहीं अन्य पार्टियां भी चुनाव प्रचार के लिए दिनभर ताकत झोंकती नजर आएंगी।

दो महीने से भी अधिक समय तक आचार संहिता का पालन

इस बार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। तब से प्रशासन की पैनी नजर प्रत्याशियों व उनके कार्यों पर बनी हुई थी। दो महीने से भी अधिक समय तक आचार संहित लागू होने से चुनाव प्रचार को प्रत्याशियों काे काफी समय भी मिला है। ऐसे में अब वीरवार को प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार थमने से वह राहत की सांस जरूर लेते दिखाई देंगे।
विज्ञापन


किसान बोले- हमने विवेक पर छोड़ा मतदान

अंबाला शहर ही नहीं बल्कि अंबाला के अधिकतर गांवों में किसान संगठनों की अच्छी पकड़ है। ऐसे में किसान किसको वोट देंगे इस बात की हर तरफ चर्चा है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी बताते हैं कि जो कार्य एक विपक्ष को करना चाहिए वह किसानों ने किया है। किसानों ने सभी से कहा है कि जिसको जैसा मन करे वह उसी उम्मीदवार को वोट करे। मोर्चा आंदोलन की राह पर है तो सरकार किसी की आए अगर वह नहीं सुनेंगे तो आंदोलन से ही जागरुकता लाने और सियासी दलों की आंखें खोलने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि उनके लिए क्या अच्छा है क्या बुरा है। वह किसी भी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। उनकी अपनी मांगें हैं। वह राजनीति से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें