फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खरीदारी के लिए आज रवि पुष्य नक्षत्र का महासंयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली से ठीक पहले रविवार को दुर्लभ और शुभ रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में आठवें स्थान पर आने वाले पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, जिसके देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। ज्योतिषाचार्य गिरीश अहूजा ने बताया कि इस बार रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और महालक्ष्मी राजयोग का भी अद्भुत मेल रहेगा।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से रात्रि 4:30 बजे तक रहेगा। शनि स्थिरता के द्योतक हैं, इसलिए इस नक्षत्र में की गई खरीदारी और नए कार्य चिरस्थाई होते हैं। इस दिन वाहन, ज्वेलरी, सोना-चांदी, कपड़े, फर्नीचर, भूमि, मकान और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें