क्योंकि, अंबाला रेल मंडल की कंस्ट्रक्शन शाखा को यहां एक लिमिटेड हाइट सब-वे बनाना है। इसके साथ ही एक छोटा पुराना पुल भी बदला जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट दोनों विभागों के अफसरों और कर्मचारियों ने तैयारियां कर ली हैं।
ये दोनों काम बड़ी-बड़ी क्रेनों और अन्य एडवांस मशीनों की सहायता से किए जाएंगे। इस कारण ही सुबह 8.45 बजे से लेकर शाम 4.15 बजे मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अप और डाउन ट्रैक बंद रहेंगे। अंबाला रेल मंडल के अफसरों का दावा है कि तय समय में काम पूरा हो जाएगा। यदि कोई परेशानी होती है, तो ब्लॉक का समय बढ़ाया जा सकता है।
बंद होगा फाटक, मिलेगा नया रास्ता
अंबाला रेल मंडल यहां स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक अनमैन फाटक को बंद करने जा रहा है। इसलिए ये मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। यहां बराड़ा और केसरी के बीच एक अनमैन फाटक था। इस पर कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों को गुजरने में भी परेशानी होती है।
इलाकावासी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं। अंबाला रेल मंडल शनिवार को इस अनमैन फाटक को बंद कर देगा। इसकी जगह लिमिटेड हाइट सब-वे बनाएगा। ये सब-वे करीब साढ़े चार मीटर चौड़ा होगा। ट्रॉली, कारें और अन्य हल्के वाहन आराम से इसमें से गुजर सकेंगे। रेलवे अफसरों के अनुसार अब यहां के लोगों को ट्रैक पर करने का जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।
पुराना पुल भी बदला जाएगा
अंबाला और दुखेड़ी के बीच एक पुराना जर्जर पुल है। ये पुल छोटा और बहुत पुराना है। इस पुल को भी बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अंबाला रेल मंडल ने अब इस पुल को भी बदलने की योजना बना ली है। अनमैन फाटक बंद कर लिमिटेड हाइट सब-वे बनाने के साथ अंबाला-दुखेड़ी के इस जर्जर पुल को भी शनिवार को ही बदल दिया जाएगा।
इस तरह होगा रेल यातायात बाधित
-अंबाला-सहारनुपर ट्रेक करीबन आठ घंटे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
-अंबाला-सहारनपुर पैंसेजर ट्रेन 64502 बंद रहेगी।
-इसी तरह सहारनपुर से अंबाल आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी रद रहेगी।
-कालका-दिल्ली पैंसेजर वाया करनाल-पानीपत आगे गुजारी जाएगी।
-नंगलडैम-कोआ एक्सप्रेस 12326 वाया करनाल-पानीपत आगे गुजारी जाएगी।
-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 15210 वाया करनाल-पानीपत आगे गुजारी जाएगी।
-सहरसा-अमृतसर एक्स्रपेस 15209 वाया पानीपत-दिल्ली आगे गुजारी जाएगी।
-बनारस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 04027 वाया पानीपत-दिल्ली आगे गुजारी जाएगी।
-गोरखपुर एक्सप्रेस 05029 को भी वाया पानीपत-दिल्ली आगे गुजारा जाएगा।
-ट्रेन नंबर 64513, 64541, 54540, 54539, 15012/11, 14712/11, 12054/53, 12064, 12063 को शार्ट
टर्मिनेट किया गया है।
लोगों को होगी परेशानियां
आठ घंटे अंबाला-सहानपुर ट्रेक बंद रहने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ेगी। यूपी, बिहार, बंगाल, आसाम जाने के लिए इसी रूट से ट्रेनें जाती थीं। अब ये ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगीं। इसमें ट्रेनें घंटों लेट हो जाएंगीं।