फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद फाफा कॉम्प्लेक्स में घुसा युवक, हड़कप

Tue, 12 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट - फोटो : logo
विज्ञापन
विगत आधी रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सैन्य क्षेत्र के संवदेनशील इलाके में बने फाफा (फील्ड एरिया फैमिली अकॉमोडेशन) कॉम्प्लेक्स में घुस गया। लेकिन सैन्य जवानों की मुस्तैदी के चलते कॉम्प्लैक्स में सुरक्षा में तैनात हथियार बंद जवानों ने उसे थोड़ी ही देर में काबू कर लिया। उसके बाद उसे सेना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


सेना पुलिस ने युवक को पूरी तरह से इंटेरोगेट किया और उससे घंटों पूछताछ की। उसके बाद सेना के खुफिया विंग ने भी युवक की तमाम जानकारियों को खंगाला और फिर उसे इलाका पुलिस के हवाले कर दिया। लोकल मिलट्री अथॉरिटी ने स्पष्ट कर दिया है, फाफा कांपलेक्स में घुसने वाला संदिग्ध यमुनानगर का रहने वाला है। अथॉरिटी के अनुसार युवक को पूरी तरह से इंटेरोगेट किया गया कि वे इस तरह संदिग्ध हालत और गलत तरीके से फाफा कांपलैक्स में क्यों दाखिल हुआ। लेकिन गहन पूछताछ के बाद ये बात सामने आई कि युवक नशे की हालत में था, बाद में सेना ने युवक के परिजनों को भी बुलवा लिया। सेना ने अपनी पूछताछ के बाद युवक को आगामी कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस के हवाले कर दिया।

कालूचक्क में हो चुका है बड़ा हादसा
 इस घटना में सेना की टेंशन वाकई वाजिब थी, क्योंकि कालूचक्क में फाफा कांपलेक्स में एक बड़ा आतंकी हमला हो चुका है। जिसमें जवानों के बच्चों व पत्नियों को जान गंवानी पड़ी थी। दरअसल, इस कॉम्प्लैक्स में सेना के उन जवानों का परिवार रहता है, जो दुर्गम बॉर्डर फील्ड एरिया में तैनात होते हैं। यहां अंबाला में भी इस कॉम्प्लैक्स में करीबन 350 जवानों के परिवार रहते हैं, जिनकी संख्या करीबन एक हजार है।
विज्ञापन

इस कॉम्प्लैक्स के चारदीवारी पर कंटीली तारें लगी हैं, लेकिन फिर भी नशे की हालत में युवक इस कॉम्प्लैक्स के भीतर संदिग्ध हालत में घुस गया। युवक को अंधेरे में कॉम्प्लैक्स में संदिग्ध हालत में घूमता देख कॉम्प्लैक्स के सुरक्षा कर्मी जवानों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी
पोजिशन लेते हुए उसे काबू कर लिया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह मुल्तानी व खुशबीर सिंह दत्त के अनुसार फाफा कॉम्प्लैक्स जैसे संवेदनशील इलाके में एक युवक का दाखिल हो जाना बहुत बड़ी बात है, आज ये युवक शराबी था, लेकिन यदि कालूचक्क की तरह यहां आतंकी घुस जाते तो क्या होगा? लोकल मिलट्री अथॉरिटी के आला अफसरों से उनका संगठन मांग करता है सैन्य क्षेत्र की में जवानों के क्वार्टरों की सुरक्षा और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें