नारायणगढ़। महमूदपुर गांव के पास आरती भट्ठे पर खड़ा 18 लाख रुपये का टिप्पर चोरी हो गया। बधौली गांव निवासी मीनाक्षी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मीनाक्षी ने बताया कि वो राख और मिट्टी ढुलाई का काम करते हैं, इसके लिए उनके पास चार टिप्पर हैं। एक टिप्पर उनका रणदीप सिंह चलाता है जोकि 15 जुलाई को आरती भट्ठे पर टिप्पर को खड़ा करके चला गया था। 16 जुलाई को सुबह 4.30 बजे जब वो मौके पर पहुंचा तो टिप्पर गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी देखने पर नजर आया कि रात एक से डेढ़ के बीच कोई अज्ञात टिप्पर चोरी करके ले गया।