फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी बांध के किनारे मिला पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर में टांगरी नदी से रविवार शाम को बंगाली मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय विशाल का शव मिला। स्थानीय लोगाें ने व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़े देखा तो पुलिस को बुलाया। जांच करने पर व्यक्ति को मृत पाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में आर्ट अटैक के लक्षण लग रहे हैं। शव का सोमवार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लो का कहना था कि विशाल पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह दो भाई बंगाली मोहल्ला में किराये के मकान में रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें