अंबाला छावनी बस स्टैंड पर बोह, कलरहेडी पंजोखरा साहिब, नन्हेडा और शाहपुर कोट कछुआ के यात्रियों क
अंबाला। शहर से छावनी के लिए शुरू किए गए नए लोकल रूटों को लेकर रोडवेज अधिकारियों ने छावनी बस स्टैंड पर समय सरणी लगा दी गई है। इस समय सारणी के नहीं लगने से यात्रियों को पता ही नहीं चलता था कि कौन सी बस किस समय लोकल रूटों पर संचालन करेंगी।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब इस समय सारणी के लगने से बोह, कलरहेड़ी पंजोखरा साहिब, नन्हेड़ा और शाहपुर कोट कछुआ के यात्रियों को बस के समय के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी। रोडवेज ने बस स्टैंड परिसर में दीवार पेंट से समय सारणी को लिखवाया है।
इन चार रूटों की लगी समय सारणी
अंबाला छावनी बस स्टैंड के काउंटर नंबर र 18 के पास दीवार पर समय सारणी लिखी गई है। इस समय सारण के अनुसार पहले रूट बोह से पहली बस सात बजकर 35 मिनट पर चल रही है। इसी तरह से नगला के लिए पहली बस नौ बजकर 20 मिनट पर वहीं दूसरे रूट की कलरहेड़ी पंजोखरा साहिब से पहली बस सुबह छह बजकर 20 मिनट पर संचालन कर रही है। तीसरा रूट नन्हेड़ा की बात करें तो यहां से सुबह सात बजकर 50 मिनट पर बस अंबाला सिटी के लिए रवाना हो रही है। चौथा रूट शाहपुर कोट कछुआ का है इस रूट से पहली बस सुबह आठ बजे अंबाला शहर के लिए चल रही है।
वर्जन
छावनी बस स्टैंड परिसर में चार नए रूट बोह, कलरहेड़ी पंजोखरा साहिब, नन्हेड़ा और शाहपुर कोट कछुआ के यात्रियों के लिए समय सारणी लगाई गई है।
बिजेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक अंबाला छावनी।