फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदगुदी समूह दे रहा तनाव से मुक्ति : गाैड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की जिला अंबाला शाखा की ओर से सेक्टर-4 पार्क में टी विद गुदगुदी सुर संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी नारायणगढ़ प्रभारी राजेश धीमान ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत मां सरस्वती वंदना हुई और सभी सदस्यों ने गुदगुदी जंक्शन की समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान चंद्रमौलि गौड़ ने कहा कि गुदगुदी समूह व्यस्त जिंदगी में लोगों को तनाव से मुक्ति दे रहा है। समूह की ओर से मनोरंजन के साथ-साथ दोस्ती बढ़ाने के अलावा सुख-दु:ख भी सांझा किया जाता है।
कार्यक्रम में 10 गायकों ने फिल्मी गीतों से समां बांधा। इसमें कर्मजीत सिंह ने मेरे महबूब कयामत होगी....सुरेंद्र कुमार ने सागर किनारे दिल ये पुकारे...शिवराम ने तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं....विश्वास धीमान ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है...संजय खान ने तेरे चेहरे में वो जादू है...सुरेंद्र गुलाटी ने मैं जट्ट यमला पगला दीवाना...मोहित धीमान ने मैं कोई ऐसा गीत गाऊं की आरजू जगाऊं...पंकज गौतम ने जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर...सुमित त्यागी ने मेरे नसीब में ए दोस्त तेरा प्यार नहीं...और शुभम जांगडा ने ये दुनिया ये महफिल मेरे काम की नही...आदि गीतों से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

गीतों के पश्चात वरिष्ठ सदस्य सोमनाथ धीमान ने संत महापुरुषों के मानव जीवन के लिए उपयोगी प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मेजबान राजेश धीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर, तरनजीत सिंह राजू, सुखदेव सिंह, संजीव चौहान, सुनील शर्मा, कश्मीरी लाल और संजीव धीमान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें