फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक का सोने का लॉकेट छीनकर भागे तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राम नगर क्षेत्र में एनएच-44 सर्विस लाइन स्थित ब्राइट आइज स्कूल के पास शनिवार सुबह एक युवक से सोने का लॉकेट झपटकर दो-तीन युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

मूल रूप से गोंडा (उत्तर प्रदेश) के कासिमपुर पुटी निवासी और फिलहाल मोटर मार्केट में रह रहे प्रिंस ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उनके गले में काले धागे में पहना ॐ अंकित सोने का लॉकेट छीन लिया और राम नगर की ओर भाग गए। लॉकेट का वजन करीब एक से डेढ़ ग्राम बताया गया है। डायल-112 से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर झपटमारी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों व लॉकेट की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें