फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी की कार बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल पुल के नीचे से पुलिस ने चोरी की ऑल्टो कार बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पंजाब से अंबाला कार बेचने के लिए आए हुए थे। आरोपी की पहचान पटियाला के चरासो गांव निवासी विनीत गौतम, शुभम गौतम व जीरकपुर निवासी रिमांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत जेल पुल के नीचे नाकाबंदी शुरू कर दी। जैसे ही संदिग्ध कार दिखी को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का भी प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। पकड़े गए आरोपियों में विनीत व शुभम दोनों भाई है। आरोपी गाड़ी के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें