फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईसीएस कोचिंग सेंटर संचालक से रंगदारी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
कोचिंग सेंटर संचालक से फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए: पुलि
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के आईसीएस कोचिंग सेंटर में घुसकर संचालक से मारपीट व 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश किया, जहां से राकेश राठी को एक दिन के रिमांड पर लिया, जबकि निखिल व सचिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए राकेश राठी पर पहले फिरौती, एनडीपीएस एक्ट सहित सात मामले दर्ज हैं और निखिल पर दो मामले दर्ज है। राकेश राठी से एक दिन के रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आखिर कहीं और वारदात को तो अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी वायरल, नशे की हालत में लड़खड़ाते कदमों में घुसे थे बदमाश

कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में संचालक से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक फुटेज सेंटर के बाहर का है जिसमें आरोपी रात 31 अक्तूबर की रात 1 बजे नशे की हालत में लड़खड़ाते कदमों के साथ दाखिल हो रहे हैं। इस मामले के पीड़ित अमित ने बताया था कि 31 अक्तूबर की रात 1 बजे वह लाइब्रेरी में काम कर रहा था। तभी 3-4 लोगों ने जबरन लाइब्रेरी में आकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। धमकाया कि हमें 15 हजार रुपये हर महीने देने पड़ेंगे। यदि यहां पर अपनी लाइब्रेरी चलानी है, न देने पर जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें