गांव जवाहरगढ़ रोड के साथ लगते जंगल में पुलिस ने छापामारी कर वेश्यावृत्ति के मामले में तीन महिलाओं व दो पुरुषों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ साहा थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुुसार साहा पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहरगढ़ रोड के साथ लगते जंगल में वेश्यावृत्ति का अड्डा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां छापमारी की। इस छापामारी में पुलिस ने आरोपी मांगे राम निवासी मोहड़ी, राज कुमार निवासी खुशी नगर उत्तरप्रदेश व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। संवाद