फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बठिंडा-रामपुराफूल मार्ग पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे

विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन बठिंडा-रामपुरा फूल सेक्शन पर उतरे मालगाड़ी के ​डिब्बे। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बठिंडा-रामपुराफूल रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। नई कारों (मारुति गाड़ियों) को लेकर बठिंडा से अंबाला की ओर आ रही इस मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद मुख्य रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुई। मालगाड़ी जैसे ही रामपुराफूल स्टेशन के पास पहुंची, उसके पहियों और तकनीकी खराबी के चलते डिब्बे अचानक ट्रैक से उतर गए। हादसे की सूचना डीआरएम सहित उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया तकनीकी टीम और राहत दल के साथ मौके पर पहुंचे। आखिरकार, करीब 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक को पूरी तरह से ठीक कर लिया गया और रेल यातायात को सुचारू किया गया।

अंबाला रेल मंडल के अधीन बठिंडा-रामपुरा फूल सेक्शन पर उतरे मालगाड़ी के डिब्बे। रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें