फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर टकराए तीन वाहन, छह लोग घायल

विज्ञापन
अंबाला-अमृतसर हाइवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- टूरिस्ट बस में सवार होकर अजमेर शरीफ जा रहे थे यात्री, प्राथमिक उपचार के बाद हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबाला। अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। इसमें राजमार्ग के किनारे खड़ी एक पिकअप, तेज रफ्तार कैंटर और एक निजी पर्यटक बस आपस में टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक सहित बस में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
बस चालक रशीद अहमद ने बताया कि वे उत्तराखंड के काशीपुर और कल्याण शरीफ से होते हुए अजमेर शरीफ की यात्रा पर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हाईवे पर आगे खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी, जिससे कैंटर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। कम दूरी और अचानक हुई घटना के कारण उनकी बस अनियंत्रित होकर पलटे हुए कैंटर से टकरा गई। इस भिड़ंत के कारण बस में सफर कर रहे कई यात्रियों को नाक, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

कैंटर चालक ने पिकअप को ठहराया जिम्मेदार
कैंटर चालक प्रवेश दिल्ली का निवासी है। उसने बताया कि वह लुधियाना से सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। अंबाला पहुंचने पर सड़क पर बिना किसी संकेतक या चेतावनी पट्ट के खड़ी एक पिकअप गाड़ी अचानक उसके सामने आ गई। इस कारण वह अपने कैंटर पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पिकअप से टकराने के बाद उसका कैंटर पलट गया। प्रवेश के हाथ और शरीर के कुछ हिस्सों पर भी चोटें आई हैं।
तीन किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और करीब दो से तीन किलोमीटर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम और पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हाईवे पर यातायात बहाल करने के लिए क्रेन की सहायता ली गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और पलटे हुए कैंटर को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से चलने लगा।

घायल कैंटर चालक और सवारियों को हल्की चोट आई थी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया था। अगर शिकायत आएगी तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण आर्य, प्रभारी, पड़ाव थाना

अंबाला-अमृतसर हाइवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : samvad

अंबाला-अमृतसर हाइवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें