संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। निर्माणाधीन रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर अब यहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तीन अंडरपास और करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। विज ने वीरवार को अपने आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि रिंग रोड के निर्माण से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होगी।