फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फैक्टरी में काम ढूंढने जा रहे युवक की बाइक लेकर तीन बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लिहारसा गांव निवासी कर्ण की सिटी देवी नगर के पास तीन अज्ञात बदमाश बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि वह फैक्टरी में काम की तलाश में जा रहा था। बदमाशों ने रोकने के बाद चाबी लगी बाइक छीन ली व मौके से भाग गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित कर्ण ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक पर शंभू की फैक्टरी में काम की तलाश के लिए जा रहा था। जब वह देवी नगर हाईवे से नीचे उतरा तो जीटी रोड से कुछ दूरी पहले उसने बाथरूम करने के लिए अपनी स्प्लेंडर बाइक रोकी। बाइक में चाबी लगी छोड़ वह सड़क से थोड़ा नीचे गया था कि तभी तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों बाइक लेकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें