फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन मैच ड्रॉ, एक छूटा 1-1 की बराबरी पर

विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित फुटबाल मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। सभा
विज्ञापन
अंबाला। द्वितीय महिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 (बॉयज) फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें से दो मैच गोलरहित ड्रॉ रहे, जबकि एक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दिन का पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और केवी नंबर-तीन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकिं और मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। दूसरा मुकाबला एसडी विद्या स्कूल और जूनियर हीरोज फुटबॉल टीम के बीच हुआ।
इस मैच में भी खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, पर गोल करने में नाकाम रहे और यह भी बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटा। तीसरा और अंतिम मैच डीएवी रिवर साइड और केवी नंबर-एक की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में डीएवी के समर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद, केवी नंबर-एक के दिवांश ने फील्ड गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

रविवार को होंगे छह मुकाबले : यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मदन लाल यादव, अशोक शर्मा, सुभाष सैनी और सुखविंदर सिंह (काका) मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें