फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन नकाबपोश बदमाशों का डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पपलौथा गांव के रहने वाले युवक को रंजिश के चलते उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने तीन बदमाशों से हमला किया और पीडित को डंडों से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को एमएम अस्पताल दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पपलौथा गांव निवासी सतपाल ने बताया कि एमएम अस्पताल में नौकरी करता है। 17 मई को समय करीब शाम बजे अपनी नौकरी खत्म कर बाइक पर सवार होकर वह अपने घर पपलौथा जा रहा था। वह अपने घर मारकंडा नदी के कच्चे रास्ते से जा रहा था। जब वह मुलाना साइड से मारकंडा पटरी पर पहुंचा तो वहीं तीन अज्ञात युवक हाथों में लकड़ी के डंडे लेकर खड़े थे। तीनों ने अपने मुंह कपड़े से ढके थे।
जैसे ही लड़कों के पास से गुजरा तो उन्होंने डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में वह बेहोश हो गया। घायल ने बताया कि यह हमला उसके गांव के ही गुरपाल ने कराया है। शिकायत के अनुसार गुरपाल सतपाल पहले भी ऐसा करवा चुका है। सतपाल के अनुसार तीनों युवक उसके पिटते हुए कह रहे थे कि अगर दोबारा गुरपाल के साथ किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा किया या खेत में डोल बारे किसी प्रकार की तकरार की तो तुझे गोली के साथ मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें