फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन पीढ़िया एक साथ डालेंगी वोट, दादा-दादी, पोती के साथ बहू और बेटा करेंगे मतदान

विज्ञापन
मतदान में एक ही परिवार की पीढि़यां देंगी वोट।
विज्ञापन
शहजादपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर मतदाता उत्साहित है। खासकर वे युवा मतदाता जो पहली बार मतदान कर यह जानेंगे कि चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदान करने से संबंधित किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव बड़ी बस्सी के मतदान केंद्र 37 पर तीन पीढ़ियां के साथ मतदान करने पहुंचेगीं। इनमें दादा, दादी, बेटा बहू और पोतियों शामिल रहेंगी। पहले मतदान फिर दूसरे काम की बात मतदाता कह रहे है। बुजुर्ग मतदाता अमरनाथ (85 वर्षीय), उनकी पत्नी रोशनी देवी (82 वर्षीय), पुत्र कर्मचंद (47 वर्षीय), बहू कर्मजीत कौर (45 वर्षीय), पोतियां सिमरन (21 वर्षीय) तथा ईशु (19 वर्षीय) लोकसभा चुनाव में 25 मई को एक साथ मतदान करेगें।
बुजुर्ग मतदाता अमरनाथ ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां एक साथ मतदान करेंगी। यह क्षण उनके लिए बेहर खुशी के पल होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में उन्होंने कई बार मतदान किया है और पहली बार 25 मई को लोकसभा चुनाव में अपनी पोतियों के साथ मतदान करेंगे। यह उनके लिए गर्व और भावुक करने वाले क्षण होंगे।
विज्ञापन


बुजुर्ग मतदाता रोशनी देवी ने कहा कि पूरा परिवार जब एक साथ मतदान करेगा तो बेहद प्रशंसा मिलेगी। उन्होंने सभी से वोट देने का अनुरोध किया है। खुद वोट तो देंगी ही अपनी बहु और दो पोतियों के साथ वोट देने जाएंगी। युवा मतदाता सिमरन का कहना है कि उसकी वोट बन गई है।
परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाओं एवं पुरूषों ने एक साथ मतदान करेंगी। उन्होंने कहा कि वे मतदान करने के बाद सेल्फी लेंगी। युवा मतदाता ईशु कहना है कि उसकी भी वोट बनकर आ गई है और वह अपनी दादा-दादी, माता-पिता के संग वोट डालने जाएगीं और उंगली पर लगी इंक के साथ सेल्फी लेंगी।
तीन जेनरेशन के लोग एक साथ वोट डाल कर एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। बता दें कि स्वीप के अंतर्गत जागरूकता अभियान का रिजल्ट है कि युवा वर्ग न केवल स्वयं वोट देने के लिए लालायित है बल्कि दादा-दादी, माता-पिता के साथ सेल्फी लेनी की बात कह रहे है। महिला मतदाता कर्मजीत कौर तथा उनके पति कर्मचंद का कहना है कि हमारे परिवार की तीसरी पीढी पहली बार वोटिंग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें।

मतदान की यह रहेगी प्रक्रिया

- मतदान से पहले मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में अच्छे से देख लें। इसके उपरांत वह बीएलओ से अपनी वोटर स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

- 25 मई को मतदाता अपनी मतदाता सूची के अनुसार संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहां अपने क्रम के अनुसार मतदान केंद्र में अंदर जाए।

- वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मतदाता सूची में आपके नाम की जांच करेगा और आपके आईडी प्रूफ की जांच करेगा।

- इसके बाद मतदान कर्मचारी आपकी अंगुली के नाखून पर अमिट स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और आपके हस्ताक्षर करवाएगा।

- आपको यह पर्ची मतदान कर्मचारी के पास जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी अंगुली दिखानी होगी और इसके बाद आपको मतदान बूथ की ओर प्रस्थान करना होगा, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपने पसंद के उम्मीदवार के प्रतीक के सामने के बटन को दबाकर अपना मत दर्ज करना होगा। लाल बत्ती जलने के साथ बीप की आवाज होगी और आपका मत डल जाएगा।

- वहीं लगी वीवीपैट मशीन के पारदर्शी विंडो पर दिखने वाली पर्ची की जांच करें। मुद्रित पर्ची 7 सैकेंड के लिए दिखाई देगी और फिर यह वीवीपैट में सुरक्षित रख ली जाएगी।
विज्ञापन


- जब आप किसी भी उम्मीदवार को नहीं चाहते हों तो आप उस स्थिति में नोटा (इनमें से कोई नहीं) भी दबा सकते हैं। यह ईवीएम मशीन पर अंतिम बटन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें