फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं, शहर से साहा और जीरकपुर रूट पर चलेंगी

विज्ञापन
अंबाला शहर बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
अंबाला। शहर में बुधवार की देर शाम तक तीन इलेक्ट्रिक बसें अंबाला शहर बस स्टैंड पहुंची। शेष बची दो बसें देर रात अंबाला पहुंचेगी। विभाग की ओर से इन अत्याधुनिक बसों का गणतंत्र दिवस पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह बसे अंबाला की सड़कों पर संचालन करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा, डीआईएमटीएस और जेवीएम कंपनी के पदाधिकारियों के बीच बैठक चली। इस बैठक में किराया, रूट और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर चर्चा की गई। तीन बसों को अंबाला सिटी से साहा इंडस्टि्रयल एरिया वाया अंबाला छावनी तक चलाया जाएगा। इसी तरह से दो बसों को अंबाला सिटी से जीरकपुर वाया छावनी तक संचालन किया जाएगा।
अंबाला सिटी से साहा इंडस्टि्रयल एरिया रूट पर यह रहेगा समय

अंबाला सिटी बस स्टैंड से साहा इंडस्टि्रयल एरिया के लिए इलेक्ट्रिक बसें तीन समय सुबह दोपहर और शाम को बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहली बस सुबह छह बजे, दूसरी बस छह बजकर 30 मिनट और तीसरी बस सात बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यह बसे सुबह सवा 11 बजे तक संचालन करेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे, ढाई बजे और तीन बजकर 3 मिनट पर संचालन करेंगी। इसी तरह से शाम को साढे पांच बजे, छह बजे और साढे़ छह बजे जाएगी। इसी प्रकार साहा इंडस्टि्रयल एरिया से वापसी में शाम को चार बजकर 15 मिनट, पांच बजकर 15 मिनट, सात बजकर 15 मिनट, सात बजकर 45 मिनट पर अंंबाला सिटी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


शहर से जीरकपुर रूट पर दाैड़ेगी दो बसें

वहीं अंबाला सिटी बस स्टैंड से जीरकपुर के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों का सुबह और दोपहर दो समय तक संचालन किया जाएगा। इसमें पहली बस सुबह साढे़ छह बजे और दूसरी बस साढे़ सात बजे जीरकपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद दोपहर को ढाई बजे और दूसरी बस साढे़ तीन बजे जाएगी। इसी तरह से वापसी में जीरकपुर स्टैंड पर 10 से 15 मिनट तक काउंटर पर खड़ा होने के बाद पहली बस सुबह आठ बजकर 50 मिनट और दूसरी बस नाै बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। इसी तरह से शाम को चार बजकर 50 मिनट और पांच बजकर 50 मिनट पर अंबाला सिटी के लिए रवाना होगी।



यह रहेगा विभिन्न रूटों पर बस का किराया

अंबाला सिटी से साहा इंडस्टि्रयल एरिया- 45 रुपये
अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस स्टैंड - 15 रुपये
अंबाला सिटी लघु सचिवालय से अंबाला छावनी- 20 रुपये
अंबाला छावनी से साहा- 30 रुपये

अंबाला सिटी बस स्टैंड से लालड़ू - 35 रुपये
अंबाला सिटी से डेराबस्सी- 50 रुपये
अंबाला सिटी से जीरकपुर- 70 रुपये


शहर से साहा इंडस्टि्रयल एरिया तक इन रूटों पर होगा ठहराव

अंबाला सिटी से इलेक्ट्रिक बस लघु सचिवालय, मानव चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड अंबाला सिटी, अग्रसेन चौक, पोलिटेक्निक चौक, आईटीआई चौक, इंको चौक, प्रेम नगर, माडल टाउन, सेशन कोर्ट, जंडली, अंबाला छावनी बस स्टैंड, इंदिरा चौक, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी, सनातन धर्म कॉलेज, महेश नगर, रामपुर मोड, इंडस्टि्रयल एरिया, छोटा खुडा, बड़ा खुडा, मंगलई, मिठापुर, तेपला, साहा चौक से होते हुए इंडस्टि्रयल एरिया साहा तक जाएगी।



शहर से जीरकपुर तक इन रूटों पर होगा ठहराव

अंबाला सिटी से इलेक्ट्रिक बस लघु सचिवालय, मानव चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड अंबाला सिटी, अग्रसेन चौक, पोलिटेक्निक चौक, आईटीआई चौक, इंको चौक, प्रेम नगर, माॅडल टाउन, सेशन कोर्ट, जंडली, अंबाला छावनी बस स्टैंड, बलदेव नगर, सुल्तानपुर चौक, सद्दोपुर बार्डर, सरसीनी, लालडू, दप्पर, डेराबस्सी, भांकरपुर, मैकडोनल्ड चौक और जीरकपुर तक जाएगी।
ये हैं बस में सुविधाएं
- बस कैमरे से लैस है।
- बस के पीछे शीशे के पास एलईडी लगाई है।
- छत पर चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है।
- आरामदायक और खुली सीटें हैं।
- यह बस लो फ्लोर है।
- परिचालक के पास कैमरे के लिए एक स्क्रीन दी गई है।
- चालक की मर्जी से ही बस का दरवाजा खुलेगा।
- पैनिक बटन की सुविधा दी गई है।
- यह बस विभिन्न प्रकार के सेंसर से युक्त है।

अंबाला शहर बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद- फोटो : संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें