फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की जान गई, तीन घायल

Fri, 07 Feb 2014 05:12 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी/नग्गल। शहर में वीरवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


शहर में किंगफिशर के पास नेशनल हाईवे नंबर एक पर पर एक्टिवा सवार एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान धनकौर के सरपंच हरनेक सिंह की पुत्रवधू नरेंद्र कौर (26) के रूप में हुई है। वह छावनी में प्राइवेट जाब करती थी। दोपहर को काम खत्म करके वह एक्टिवा से घर लौट रही थी।  नरेंद्र के स्कूटर को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। नरेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन व रिश्तेदार मौके पर ही पहुंच गए थे। उधर, इस घटना से गांव धनकौर में मातम का माहौल बना हुआ है।

एक अन्य हादसे में हिसार हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मिथिलेश और छोटू की मौत हो गई, जबकि दीपक बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, कैंट में ही एक अन्य घटना में अंबाला-जगाधरी मुख्य मार्ग पर खुड्डा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर में राजेश नाम का व्यक्ति घायल हो गया। उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है वे कोर्ट में अपनी एक पेशी पर जा रहा था, लेकिन एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें