शहर के श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्याम महोत्सव के आयोजन बारे जानकारी देते
अंबाला सिटी। श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में पांचवां सांवरे का फाल्गुन महोत्सव के तहत तीन दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 13 से 15 मार्च तक श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल की ओर से होगा। इस आयोजन को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल पदाधिकारियों की ओर से पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी गई। श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के प्रधान विकास वर्मा गोल्डी ने बताया कि तीन दिवसीय श्याम महोत्सव 13 से 15 मार्च तक चलेगा जिसमें शुक्रवार 13 मार्च को श्याम नाम की मेहंदी एवं रास ग्रुप कार्यक्रम होगा। जिसका आयोजन मंदिर में शाम 7 बजे से किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से मधुवन आर्ट्स की ओर से रास किया जाएगा। शनिवार 14 मार्च को कन्याओं का सामूहिक विवाह सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिसका आयोजन महाराजा पैलेस घास मंडी में होगा। इसी दिन शाम को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव करवाया जाएगा। संवाद