फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना में तीन बच्चों को करवाया मुक्त

Tue, 08 Jul 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। बाल श्रम की शिकायतों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित स्टेट क्राइम ब्रांच, जिला बाल कल्याण समिति और अन्य विभागों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसमें तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। जिले में बाल श्रम से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं, उन पर संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग ने डीटीएफ टीम के साथ मिलकर मुलाना व दोसड़का में कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान मुलाना व दोसड़का में फास्ट फूड की दुकानों पर तीन बच्चे काम करते हुए पाए गए। तीनों बच्चे बिहार के रहने वाले हैं और काम की तलाश में अंबाला आए थे। वे पिछले तीन-चार महीनों से दुकानों पर काम कर रहे हैं। डीटीएफ टीम ने बच्चों को संरक्षण में लेते हुए थाना मुलाना में डीडीआर दर्ज करवाई। जिला युवा विकास संगठन के समन्वयक अजय तिवारी ने बताया कि बच्चों से संवाद व परामर्श (काउंसलिंग) के माध्यम से शीघ्र ही माता-पिता का पता लगाकर उन्हें अंबाला बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें