फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मामले आए सामने, प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्रवार को जिले में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 172 हो गई। वहीं लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों पर विशेष रूप से निगरानी रख रहा है। इसके अलावा उन्हें समय समय पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर निजी अस्पतालों को नियमों के बारे में निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने बताया कि जब तक ज्यादा आवश्यकता नहीं होती तब तक प्लेटलेट्स न चढ़ाएं। मुख्य रूप से यह देखने में आता था कि थोड़ी सी कमी होने पर मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जागरूकता कैंप के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को डेंगू होने के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें मुख्य रूप से पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, जूते व जुराबें पहनने के लिए कहा जा रहा है, ताकि डेंगू का मच्छर व्यक्ति को न काट सके। दूसरी ओर विभाग ने लारवा जांच अभियान जारी रखा हुआ है। लारवा मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें