फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में तीन बांग्लादेशी बेटिकट पकड़े, हड़कंप

विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस से पकड़े गए तीन बांग्लादेशी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। गणतंत्र दिवस को वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। वंदे भारत एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही तीनों को सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया। इसके बाद तीनों को पहले आरपीएफ थाने और बाद में जीआरपी थाने ले जाया गया। इनकी पहचान मोहम्मद मेंहदी हसन, अल अमीन और मोहम्मद राजू मियां के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर आईबी, सीआईडी, आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारी भी जीआरपी थाने पहुंच गए। लगभग पांच घंटे की गहन पूछताछ और दिल्ली सहित बांग्लादेश की एंबेसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद तीनों को छोड़ दिया और सुरक्षा के बीच उन्हें ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रवाना किया। उक्त तीनों बांग्लादेशी नागरिक लुधियाना से कटरा-नई दिल्ली में सवार हुए थे। ट्रेन में तैनात टीटीई ने जब उनसे टिकट मांगा तो वो टिकट नहीं दिखा पाए।
टीटीई ने ट्रेन में तैनात सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दी गई। जब टीम ने तीनों से बात की तो उन्हें उन पर कुछ शक हुआ, क्योंकि वो बांग्ला भाषा में बात कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी ने तुरंत कंट्रोल पर मामले की जानकारी दी ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। ट्रेन शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही प्लेटफार्म 1 पर पहुंची तो तीनों नागरिकों को ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन

बांग्ला में दिया जवाब
तीनों बांग्लादेशियों को हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती थी। वो बार-बार बांग्ला भाषा में ही जवाब दे रहे थे, जोकि सुरक्षा एजेंसियों की समझ से परे था। इसके बाद बांग्ला भाषा जानने वाले सेना के एक जवान को जीआरपी थाने बुलाया गया। उसने जब तीनों से बात की तो जानकारी मिली कि उक्त तीनों व्यक्ति वैध वीजा के माध्यम से बंगला देश से 18 जनवरी को भारत में आए थे। इसके बाद वो ट्रेन नंबर 13151 सियालदह एक्सप्रेस में कोलकाता से 19 जनवरी को रवाना होकर 21 जनवरी को जम्मूतवी पहुंचे थे। तीनों व्यक्ति तीन-चार दिन तक श्रीनगर में घूमे और 25 जनवरी को वह वापस जम्मूतवी से लुधियाना आ गए। लुधियाना से तीनों 26 जनवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए ताकि दिल्ली जा सके।
वर्जन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों बांग्लादेशी नागरिकों से गहन पूछताछ की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने एंबेसी से भी तीनों की जानकारी ली थी कि तीनों वैध वीजा पर भारत में आए हैं या अवैध वीजा पर। एंबेसी ने बताया कि तीनों के पास वैध वीजा है। सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलने के बाद नियमानुसार तीनों व्यक्तियों से बिना टिकट होने का जुर्माना वसूला गया और उन्हें ट्रेन में बैठाकर दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।

वंदे भारत एक्सप्रेस से पकड़े गए तीन बांग्लादेशी। संवाद

वंदे भारत एक्सप्रेस से पकड़े गए तीन बांग्लादेशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें