फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य विभाग के बेड़े से घटेंगी तीन एंबुलेंस, पुरानी भी नहीं हो रही रिपेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस सेवाएं आए दिन ठप होती जा रही हैं। पहले दो एंबुलेंस और अब तीन एंबुलेंस कंडम घोषित हो गई हैं। जिसके बाद जिले में एंबुलेंस की संख्या घटकर 22 रह जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 27 एंबुलेंस हैं। जिनमें से अधिकतर तीन लाख किलोमीटर से अधिक सफर तय कर चुकी हैं। सरकारी नियमों के अनुसार तीन लाख किलोमीटर से अधिक चलने पर एंबुलेंस को कंडम घोषित कर दिया जाता है जबकि विभाग उन्हीं एंबुलेंस को रिपेयर करवाकर काम चला रहा है।
विज्ञापन

अभी तक रिपेयर का भी बजट नहीं मिला
एनएचएम की ओर से जिले को अभी तक वर्ष का बकाया बजट भी नहीं दिया गया है। इस कारण अन्य कार्यों सहित एंबुलेंस की रिपेयर का कार्य भी रुक गया है। करीब चार एंबुलेंस को रिपेयर की आवश्यकता है। जिस कारण विभाग अब उन्हें बिना रिपेयर करवाए ही चला रहा है।
मरीजों को करना पड़ता है इंतजार
एंबुलेंस की कमी से मरीजों को आपातकालीन में लेकर जाने के लिए भी घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। एंबुलेंस की संख्या अब और भी घटने वाली है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है। पुरानी एंबुलेंस को धीमी गति से चलाना पड़ता है। जिससे अगले मरीज को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बीएलएस के सहारे ही मरीज
अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिए विभाग के पास एक भी एएलएस एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस नहीं है। विभाग ने एक बीएलएस बेसिक लाइफ स्पोर्ट में ही वेंटिलेटर लगाकर कर काम चलाया जा रहा है। कई बार यह एंबुलेंस भी वीआईपी डयूटी पर तैनात रहती है। ऐसे में मरीजों को बीएलएस के जरिये ही पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

हमारी ओर से सरकार को एंबुलेंस की रिपेयर के लिए लिखा गया है। एनएचएम का बजट आएगा तो एंबुलेंस को रिपेयर के लिए भेजा जाएगा।
डॉ हितार्थ नोडल अधिकारी, एंबुलेंस सेवाएं स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें