अंबाला। खोजकीपुर गांव में हुई अजीत नगर निवासी हार्दिक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े शिंबू, रजत, टिंकू और सुखदेव उर्फ काला को मंगलवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
आरोपी पिता राजेंद्र उर्फ पांडा, पुत्र राजवीर उर्फ काबू व भाई विशेष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से फिलहाल पुलिस ने वारदात में शामिल पिकअप बरामद कर ली है। अभी चाकू भी बरामद किए जाने हैं। इस मामले में चार अन्य के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। बता दें कि 11 मई की रात को खोजकीपुर गांव में एक युवक सूरज ने बहन को तंग करने वाले आरोपी काकू को थप्पड़ मार दिए थे।
उसी रंजिश के चलते काकू ने पिकअप में करीब 10 लोगों संग मिलकर हमला कर दिया था। हार्दिक के शरीर पर चाकू से छह वार कर मौत के घाट उतारा था। महेश नगर थाना पुलिस ने 10 पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। संवाद