फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 7.10 लाख रुपये की ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेटीएम की केवाईसी करने और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर की थी ठगी
विज्ञापन

- पकड़े गए आरोपियों में नौहराधार, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी राजेश, राजगढ़, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश निवासी प्रदीप और करनपुर गांव, थाना पिंजौर निवासी बलबीर शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन ठगों को काबू किया है। उन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल दस्तावेज और नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

रंजीत नगर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने 19 सिंबर को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक, 25 अगस्त से 16 सितंबर के बीच अज्ञात ठगों ने उन्हें कॉल किया। आरोपियों ने उनका क्यूआर कोड और बैंक खाता बंद होने का खौफ दिखाया और फिर पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के बहाने झांसा देकर 7.10 लाख ऐंठ लिए।
शिकायत मिलते ही साइबर थाना प्रभारी संदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौहराधार, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी राजेश, राजगढ़, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश निवासी प्रदीप और करनपुर गांव, थाना पिंजौर निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी पर पहले से चार प्राथमिकी दर्ज
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी बलबीर सिंह साइबर अपराध का पुराना सदस्य है। उसके खिलाफ पंचकूला में ही धोखाधड़ी के 4 अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद हुई पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक्स और 20,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें