फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर पर फेंका धमकी भरा पत्र, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जैन कॉलेज रोड निवासी व्यक्ति और उसके परिवार को धमकी भरे पत्र से धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जैन कॉलेज रोड निवासी 67 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि मेरी बेटी आरती और पत्नी ऊषा का 17 नवंबर 2004 को कत्ल हो गया था। इसको लेकर मामले में दोषी पंकज के खिलाफ केस किया था और दोषी को उम्र कैद की सजा हो चुकी है। 22 मार्च 2024 को करीब 12 बजे मकान में एक कागज का टुकड़ा पॉलिथीन में लपेटकर ईंट के साथ फेंक दिया।
विज्ञापन

जब उसे खोलकर देखा तो उसमें धमकी भरा पत्र था। पत्र में कहा गया था कि शिकायतकर्ता व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। यह कंप्यूटर से टाइप किया हुआ अंग्रेजी का पत्र था। जिस पर कोई नामपता और टेलीफोन नहीं था। इस पत्र में यह भी लिखा हुआ था कि इस जानकारी पुलिस को नहीं देनी है। यह भी लिखा हुआ है कि आप के परिवार में आरती व उषा रानी उपरोक्त का कत्ल पंडित ने किया था और धमकी देने वाला भी अपने आप को पंडित कहता है। इसे पढ़कर पूरा घर सहम गया। 31 मार्च को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर शिकायतकर्ता के घर पर कुछ आवाजें आ रही थी। देखा कि प्रिंस व रूद्राक्ष घर की दीवार पर लगी लोहे की ग्रील से कागज मोड़कर फेंक रहे हैं। जैसे ही शिकायतकर्ता ने शोर मचाया तो वैसे ही आरोपी बाइक उठाकर फरार हो गए। उसके बाद भांजों ने भी आरोपियों की बाइक रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी गाली गलौज करते हुए फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी संजीव और मधु उसके घर के मुख्य गेट की तरफ आए और गाली गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी भरा पत्र भी दिखाया था और धमकाया था कि तुझे व तेरे परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे। इस मामले की शिकायत के बाद अंबाला सिटी थाना पुलिस ने प्रिंस, रूद्राक्ष, संजीव व मधु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें