फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान से हजारों की चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद

Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुराना गांव में किराने की दुकान के शटर का ताला तोड़कर गुल्लक से 25 हजार रुपये चोरी हो गए। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें तीन व्यक्ति चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में दुराना गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी दुराना गांव में राणा कंफेक्शनरी के नाम से किराने की दुकान है। रात को वह अपनी दुकान को रात साढे़ आठ बजे बंद करके गया था। सुबह करीब साढे़ चार बजे उसके पिता ओमप्रकाश सैर के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब वह दुकान के आगे से गुजरे तो देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ था और शटर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद पिता ने बेटे को सूचना दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और देखा कि दुकान में रखे गुल्लक से 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिसमें 3 व्यक्ति नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें