फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल शॉप से हजारों की चोरी

Mon, 28 Jul 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शटर तोड़कर मेडिकल शॉप से हजारों की नकदी सहित कुछ सामान चोरी कर  लिया। रविवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। जगजीत सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीब पांच बजे उन्हें पता चला कि दुकान का शटर टूटा है। सूचना मिलने के बाद वे दुकान पर पहुंचे और देखा कि चोराें ने पहले शटर तोड़ा और फिर शीशे का दरवाजा खोलकर गल्ले में रखी 8-10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके अलावा चोरों ने करीब 4-5 हजार रुपये का सामान भी चोरी किया है।

जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कुल मिलाकर 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उनके अनुसार जब चौकीदार से इस बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि सुबह चार बजे से पहले सब कुछ ठीक था, इसके बाद घटना हुई है। जगजीत सिंह ने पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना स्थल से उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, जहां से उन्हें कृष्णा गेट चौकी का नंबर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कृष्णा गेट चौकी को सूचित किए जाने पर भी सुबह साढे़ 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा, जबकि एक बाइक राइडर जरूर वहां पहुंचा, वह भी वहां से गुजरते समय रुक गया। इसके बाद कृष्णा गेट चौकी में लिखित शिकायत भी दी लेकिन साढे़ दस बजे के बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। दूसरी ओर चौकी प्रभारी से जब इस बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी पिहोवा के गांव कराह साहिब में लगी है। सोमवार सुबह आकर मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें