फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सराफ की दुकान से 150 ग्राम सोना चुराने वालों ने पहले करनाल व पानीपत में की वारदात

विज्ञापन
अंबाला सिटी की दुकान से सोना चुराने वाले पानीपत की एक सीसीटीवी में हुए कैद: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पटेल रोड स्थित पदमावती ज्वेलर की दुकान से 150 ग्राम ठोस सोना चुराने वाले एक नहीं बल्कि दो चोर हैं। सोना चुराने के बाद पीड़ित दुकानदार ने रविवार को फुटेज सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुप में डाली तो पता चला कि सोना चुराने वालों ने पानीपत व करनाल में भी उसी दिन वारदात को अंजाम दिया। जबकि चश्मा पहना व्यक्ति पहले दुकान में आता है। चांदी का सिक्का खरीदने के बाद नकद राशि देता है। दुकानदार को विश्वास में लेने के बाद गुरु जी को ठोस सोना देने की बात बोलकर धोखे से सोना चुरा लेता है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि आरोपियों द्वारा पानीपत व करनाल में भी इसी तरह से वारदात देने की बात सामने आ रही है। सीआईए की टीमें भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

पीड़ित सिटी के पटेल रोड स्थित समर्थ जैन ने बताया था कि उनकी पटेल रोड पर पदमावती ज्वेलर के नाम पर सुनार की दुकान है। 3 अक्तूबर को वह अपने पिता संजय जैन के साथ दुकान पर बैठा हुआ था, तभी एक ग्राहक ने आकर पहले तो चांदी का सिक्का खरीदा, फिर कहने लगा था कि मेरे गुरु जी के लिए आभूषण दिखाओ। वह दूसरे काउंटर पर आभूषण दिखाने लगा तो इसी बीच शातिर आरोपी ने 150 ग्राम सोना यानी कुल चार पीस चुराकर चला गया था। व्यक्ति के जाने के बाद जब सामान चैक किया तो सोना कम मिला। सीसीटीवी खंगाले तो शातिर आरोपी ने बातों में उलझाने के बाद सोना चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें