फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व की बीमारी से ग्रसित ही अधिक हुए स्वाइन फ्लू से संक्रमित

Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जा रहे हैं। इस बीमारी को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अंबाला में स्वाइन फ्लू के अब तक छह मामले आ चुके हैं। इसमें से अधिकांश ठीक हो चुके हैं। एक के स्वाइन फ्लू वार्ड में शुक्रवार को एक मरीज भर्ती मिला। वार्ड में भी मरीज को मास्क के साथ रखा जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें चार साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। जिला महामारी रोग नियंत्रक डॉ. सुनील हरि बताते हैं कि जिला में जो छह मरीज आए, उनमें पाया कि अधिकांश में पहले से ही कोई न कोई बीमारी थी। डायबिटीज या अन्य बीमारी होने पर स्वाइन फ्लू आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफी प्रभावित करता है। ऐसे में मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ जाती है। मरीज की हालत जैसी हो वैसा ही उसे उपचार दिया जाता है। इसके लिए कोई उपचार के लिए तय प्रक्रिया नहीं है। डॉ. सुनील हरि ने बताया कि स्वाइन फ्लू होने पर लोग अक्सर डर जाते हैं, मगर उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन

-
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- बहुत तेज बुखार आना और साथ में ठंड लगना या कंपकंपी होना।
- लगातार सूखी या बलगम वाली खांसी होना।
- गले में दर्द, खराश या निगलने में तकलीफ होना।
- पूरे शरीर, पीठ और जोड़ों में तेज ऐंठन व दर्द।
- तेज सिरदर्द होना।
- बिना ज्यादा काम किए भी शरीर में भारी थकावट और कमजोरी महसूस होना।
- छींकें आना और नाक का बंद होना।
- कुछ लोगों (विशेषकर बच्चों) में उल्टी, मतली या दस्त की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें