फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फायरिंग करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टुंडला गांव में व्यक्ति से झगड़े के बाद फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 ने तीसरे आरोपी को एक पिस्टल व रौंद सहित काबू किया। आरोपी की पहचान महेश नगर निवासी शिवम सोनी के रूप में हुई है। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्टल व रौंद बरामद हुआ था। इस मामले में नगला डिफेंस कॉलोनी निवासी राज कुमार को भी काबू किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीआईए-1 की टीम पहले पूजा विहार निवासी आकाश सोनी को काबू कर चुकी थी। इस मामले में पंजोखरा थाना पुलिस ने टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर शिवम, राजकुमार व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि आपसी झगड़े के बीच आरोपियों ने फायर किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें