फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरा दे रहे ग्रामीणों पर युवकों ने लाठी डंडों से किया हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में धूलकोट के ग्रामीणों ने भी नाका लगाकर बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर रोक लगाने का प्रयास किया था। लेकिन शरारती तत्वों ने नाका लगा रहे युवकों पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के ब्यान दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि धूलकोट वासियों की ओर से अपने गांव की पहरेदारी कर रहे थे। इसी दौरान दो तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और पहरा दे रहे ग्रामीणों के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे। जब ग्रामीणों ने ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने कुछ समय बाद आने की धमकी दी और वहां से निकल गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद 10 से 12 युवक लाठी डंडों के साथ आए और अचानक से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसके बाद वह निकल गए। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो युवकों को सिर व एक को बाजू पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें